फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने रोकी शहर की रफ्तार

Mon, 22 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रक ने रोकी शहर की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के काली नदी रोड पर रविवार दोपहर एक ट्रक ने करीब दो घंटा शहर की रफ्तार रोक दी। जाम लगने से वाहन फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
रविवार करीब 12.30 बजे काली नदी रोड पर एक ट्रक पहुंचा और चालक ने उसे मोड़ने का प्रयास किया तो उसी समय वाहनों की आवाजाही अधिक होने से वह फंस गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

 जाम लगने से वाहन चालक और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। मगर, वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में करीब दो घंटे बाद 2.30 बजे जाम खुला और ट्रक को निकाला। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि दिन के समय बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है। पुलिस भी जगह-जगह तैनात रहती है। बावजूद इसके ट्रक कैसे घुस गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें