फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की भिड़ंत,महिला की मौत

Mon, 12 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मूढ़ीबकापुर मोड़ के पास सोमवार शाम ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि नरसैना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी गीता पत्नी मुकेश अपने पुत्र चेतन के साथ ककोड़ के गांव में गई हुई थीं।

सोमवार शाम रघुनाथपुर लौटते समय मूढ़ीबकापुर मोड़ स्थित करबला के पास बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर स्याना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी को नई बस्ती में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
बाइक से गुलावठी जा रहे युवकों को कार सवार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के बेटे ने कार सवार के खिलाफ तहरीर दी है। गुलावठी रामनगर निवासी पिंटू पुत्र बिजेंद्र ने बताया कि रविवार की शाम करीब 4.30 बजे उसके पिता अजीतपुर बागवाला बुलंदशहर निवासी पन्नालाल पुत्र भगवत सरन के साथ बाइक से सिकंदराबाद से गुलावठी जा रहे थे।

गुलावठी रोड पर सेटेलाइट के नजदीक सामने से आ रहे कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर भाग गए। पिंटू ने बताया कि उसके पिता बिजेंद्र की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  पिंटू ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें