फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: होली पर अतिरिक्त बसों के साथ बढ़ाएं जाएंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रंगों के त्योहार होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए उप्र परिवहन निगम मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाएगा। साथ ही संचालित हो रही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बुलंदशहर डिपो के अधिकारी महाशिवरात्रि संपन्न होने के बाद इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। फिलहाल विभाग की 18 मार्च से बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन


25 मार्च को रंगों का त्योहार होली और 24 मार्च को होलिका दहन है। त्योहार से पूर्व दूसरे प्रांतों में रहकर कार्य करने वाले लोगों का आवागमन 18 मार्च से शुरू हो जाएगा। जिसके लिए काफी लोगों ने पूर्व में ही रेलवे की टिकट बुक करा ली है तो काफी लोगों की टिकट कंफर्म नहीं हो रही। ऐसे में अब लोगों की सारी उम्मीद परिवहन निगम की बसों पर टिकी हुई है। इस परिस्थिति से निपटने के लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निगम की बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनके फेरे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि बाहर से आने वाले और जिले से बाहर जाने वाले हर व्यक्ति को घर पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही महत्वपूर्ण रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। जिससे यात्रियों को परेशानियां ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें