फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भैया दूज पर सफर होगा मुश्किल, बस अड्डों पर आज उमड़ेगी बहनों की भीड़

विज्ञापन
नगर के रोडवेज अड्डे पर गाजियाबाद-दिल्ली को रवाना होती बसें। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। भैया दूज पर भाइयों को तिलक करने के लिए बहनों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे और प्रमुख चौराहों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, भीड़ कम होने के कारण यात्रियों को बसों में आसानी से सीट मिल गई। बुधवार सुबह से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

भैया दूज का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के घर पहुंचकर तिलक करती हैं, जबकि कई भाई भी अपनी बहनों के घर जाते हैं। त्योहार के चलते मंगलवार से ही महिलाएं और अन्य यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों से सफर करते नजर आए। रोडवेज के साथ निजी बसों में भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। मोहित ने बताया कि भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए घर जा रहा हूं। बस में कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि गाजियाबाद से बदायूं जाते समय रास्ते में जाम की समस्या मिली। स्याना-गढ़ यूनियन अध्यक्ष जागेश चौहान ने बताया कि सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।

कोट
मंगलवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ सामान्य रही। बुधवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पहले से ही बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। दिल्ली समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें