फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए पर आरोपों का पुलिंदा, कार्रवाई की संस्तुति

Sun, 21 May 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बीएसए पर आरोपों का पुलिंदा, कार्रवाई की संस्तुति - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएसए के खिलाफ डीएम ने आरोपों का पुलिंदा शासन को भेजा है। बीएसए पर फर्जीवाड़ा करने, वित्तीय अनियमितता और आदेशों का अनुपालन न करने जैसे गंभीर आरोप सही पाए गए हैं। डीएम ने बीएसए के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ शासन से कार्रवाई की संस्तुति की है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और फर्जीवाड़े के कई गंभीर आरोप लगे थे। गंभीर आरोपों के बाद तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने सीडीओ जसजीत कौर के नेतृत्व में एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार और मुख्य कोषाधिकारी आत्म प्रसाद वाजेपयी की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन


जांच टीम ने बीएसए पर लगे आरोपों की जांच की तो मामला सही पाया गया। निलंबन पत्रावलियों, स्थानांतरण के मामलों, टेंडर प्रक्रिया में उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया।

बीएसए पर शासकीय कार्यों के नियमानुसार संपादन में रुचि न लेने, स्वेच्छाचारी एवं भ्रष्ट आचरण के साथ उच्चाधिकारियों के आदेशों और शासनादेशों की अवहेलना का आरोप भी सही पाया गया है।
विज्ञापन


जांच टीम के मांगे जाने पर बीएसए ने जांच से संबंधित वांछित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए। बीएसए ने उच्चाधिकारियों को सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रगति एवं छात्रों की प्रोफाइल मुद्रण पत्रावली पर स्वीकृति प्राप्त करने पर  गुमराह किया गया। डीएम ने बीएसए की सत्यनिष्ठा पर सवाल खड़े करते हुए कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें