फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंचम डिवीजन क्षेत्र में पांच व 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। ऊर्जा निगम के पंचम डिवीजन में एक पांच एमवीए का और दूसरा 250 एमवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। जिसकी जानकारी पंचम डिवीजन से जुड़े अधिकारियों ने उच्च अफसरों को नहीं होने दी। ट्रांसफार्मर जमा न होने पर उच्च अफसरों को जानकारी लगी तो जिम्मेदारों को फटकार लगाई। साथ ही पुलिस को एक दिन पूर्व तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

पंचम डिवीजन के चंदेरू बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। बिजनेस प्लान के तहत जून 2025 में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जिसे विभागीय कार्यालय पर जमा करने की जगह बिजलीघर के बाहर रखवा दिया।
ट्रांसफार्मर को खोलकर अज्ञात चोरों ने तेल व कॉपर को निकाल लिया, लेकिन इसकी जानकारी बिजलीघर से जुड़े अधिकारी व कर्मियों को नहीं लगी। बिजलीघर के पास स्थित खेत पर फसल काटने के दौरान किसान को कुछ नट बोल्ट व एंगल पड़े मिले।
विज्ञापन

किसान ने बिजलीघर स्टाफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद ट्रांसफार्मर चोरी होने की ऊर्जा निगम को जानकारी मिली। वहींं, पंचम डिविजन क्षेत्र की जीवन गीत कालोनी के पास एक माह पूर्व 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। 11 केवीए लाइन से जुड़े होने और करंट चालू होने के बाद भी ट्रांसफार्मर को चोर उतारकर ले गए। इसमें से भी चोरों ने कॉपर, तेल चोरी कर लिया। लेकिन पुलिस और विभागीय अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

उच्च अफसरों को मामले की जानकारी लगी तो बिजलीघर से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों को फटकार लगा पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें