पहासू। अलीगढ़ अड्डे के पास शनिवार सुबह खुर्जा की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने एबीसी विद्युत लाइन को तोड़ दिया। तार टूटने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मामले में जेई ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। ट्रांसफार्मर में आग लगने से शनिवार को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
पहासू के अवर अभियंता इंद्रेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि खुर्जा की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने एबीसी केबल को तोड़ दिया। मौके पर जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रांसफार्मर में लगी आग को किसी तरह बुझाया गया। करीब दो घंटे तक मरम्मत कार्य चला। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान और स्थानीय लोगों को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। संवाद