फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में तैनाती पाने वाले अंतर जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक ने जिले के वित्त एवं लेखाधिकारी को आदेश दिया है कि वे अंतिम वेतन प्रमाणपत्र (एलपीसी) का तबादला सूची से मिलान करके भुगतान कराएं। करीब तीन माह से स्थानांतरित शिक्षक वेतन मिलने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने पत्र भेजकर बीएसए को आदेश दिया था कि अंतर जनपदीय तबादला और पारस्परिक स्थानांतरण पाने वाले शिक्षकों का अंतिम वेतन प्रमाणपत्र और सेवा पुस्तिका स्थानांतरित जनपदों को उपलब्ध करवा दी जाए, लेकिन इस कार्य में देरी हुई। बेसिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने छह और सात मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसकी समीक्षा की। इसमें बताया गया कि वित्त एवं लेखा अधिकारी शिक्षकों की एलपीसी का सत्यापन करने के बाद ही वेतन भुगतान कराएंगे। वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार ने वित्त एवं लेखा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत कार्यभार ग्रहण करने वाले ऐसे शिक्षक, जिनकी एलपीसी प्राप्त हो गई है का एनआईसी की ओर से जारी स्थानांतरण सूची से मिलान करके अर्ह अध्यापकों का वेतन भुगतान कराएं। वित्त नियंत्रक ने वेतन भुगतान की सूचना शिक्षा निदेशक बेसिक और परिषद के मुख्यालय पर भी भेजने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक का आदेश प्राप्त हो गया है। उनके इस आदेश का पालन किया जाएगा। जल्द ही उक्त शिक्षकों का नियमानुसार वेतन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत 200 से अधिक शिक्षक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें