चार की मौत, 402 लोग मिले नए संक्रमित
बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई तो 402 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। साथ ही 289 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। जिले में कोरोना संक्रमित के अब कुल 17,369 केस हो गए हैं। इसमें 13,755 लोग डिस्चार्ज हो चुके है और 163 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 3,451 लोगों का होम आइसोलेशन समेत कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई हैं। साथ ही बुलंशहर में 117, सिकंदराबाद में 38, लखावटी में 36, अनूपशहर में 33, खुर्जा में 27, गुलावठी में 23, जहांगीराबाद में 20, शिकारपुर में 18, ऊंचागांव में 15, स्याना में 14, बीबीनगर में 13, पहासू में 11, धरपा में नौ, अरनियां दानपुर में आठ, डिबाई में सात और अगौता क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। इसके अलावा बिसरख/दादरी, दिल्ली, गाजियाबाद व हापुड़ में भी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित मिला हैं। बताया कि नए संक्रमित में 341 को होम आइसोलेट और शेष कोविड चिकित्सालयों में भर्ती कर दिए गए हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि करने के लिए जांच के लिए सैंपल प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। शनिवार को एंटीजन जांच में 190 लोग पॉजिटिव आए और आरटीपीसीआर लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 212 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं, दूसरी ओर जनपद निवासी एक व्यक्ति में फंगल इंफेक्शन की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात बैठक आयोजित हुई। समाचार लिखे जाने तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। फिलहाल सभी स्वास्थ्य अफसरों और चिकित्सकों को एहतियात बरतने की सलाह देने के साथ तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
3,592 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए जनपद के 20 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा हैं। शनिवार को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत 20 केंद्रों पर 88 सत्र का आयोजन किया गया। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन का 20 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा हैं। शनिवार को 88 सत्र के दौरान 3,592 लोगों को टीका लगाया गया।