फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Sun, 10 Jan 2016 11:55 PM IST
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोहरे को चलते देरी से चलने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दौड़ने वाली लिच्छवी समेत पांच ट्रेनें रविवार को रद्द रहीं। साथ ही कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट रहीं।
विज्ञापन


वीकेंड पर ट्रेनों के रद्द होने और लेट होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए।


कोहरा रेल यात्रियों के लिए भारी मुसीबत बनता जा रहा है। लेट होने के कारण रविवार को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार से कोलकाता जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल और ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा अलीगढ़ से पलवल जाने वाली ईएमयू अप-डाउन शनिवार और रविवार को रद्द रही। वहीं कोहरे के चलते कालका मेल एक घंटा, मुरी एक्सप्रेस तीन घंटा और संगम एक्सप्रेस 3.45 घंटे लेट रही।

वीकेंड पर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों का गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया। एसएस भरतराम ने बताया कि देरी से चलने के कारण रेलवे ने पांचों ट्रेनों को रद्द किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें