संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। केंद्रीय विद्यालय में लोकसभा चुनाव कराने वाले कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कार्मिकोंं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए बैलेट पेपर से वोट भी डाले।
सीडीओ कुलदीप मीना और जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि 16 अप्रैल से शुरू हुआ प्रशिक्षण रविवार तक जारी रहा। इसमें 13 हजार कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण लेने वाले सभी कार्मिक 25 अप्रैल को पोलिंग बूथों पर रवाना किए जाएंगे। यह सभी जिले में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में बूथों पर ईवीएम के माध्यम से मत डलवाने का कार्य करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त सभी कार्मिकों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस दौरान डीआईओएस शिव कुमार ओझा, बीएसए डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय, जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया और डायट प्रवक्ता डाॅ. ललित यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।