फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यातायात सिग्नल बंद, जेवर अड्डा चौराहा पर लग रहा जाम

विज्ञापन
खुर्जा के गांधी मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। जेवर अड्डा चौराहा पर लगे यातायात सिग्नल अक्सर बंद रहते हैं। इस कारण चौराहा पर जाम की समस्या बनी रहती है। मंगलवार को भी वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

दुकानदार पवन ने बताया कि चौराहा पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। दो साल पहले यातायात सिग्नल लगे थे, जो बीच-बीच में बंद हो जाते हैं। ऐसे में चारों दिशाओं से आने वाले वाहन आमने-सामने आ जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी जंक्शन मार्ग की ओर से आने वाले गन्ने के ट्रकों से होती है। एक ट्रक को चौराहा पार करने में 20 से 25 मिनट लगते हैं और इतनी देर में लंबा जाम लग जाता है।
वाहन चालक सचिन ने बताया कि जाम के कारण स्कूल के बच्चों और कामकाजी लोगों को परेशानी होती है। कभी-कभी पुलिसकर्मी भी नहीं होते हैं, जिससे जाम नहीं खुल पाता है। यातायात निरीक्षक राजपाल तोमर का कहना है कि चौराहा पर निरंतर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। सिग्नल बंद रहने की समस्या नगर पालिका से कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें