फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा जंक्शन के पुराने एफओबी के आवागमन पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर लगभग 157 साल पुराने फुट ओवर ब्रिज पर बुधवार से आवागमन बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को नए फुट ओवर ब्रिज से आना-जाना करना होगा। एक सप्ताह पहले ही रेलवे प्रबंधन ने नए पुल को चालू नहीं करने के लिए सर्वे रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन रेलवे विभाग ने उसको दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन पर नए व पुराने फुट ओवर ब्रिज का मामला अभी थम नहीं रहा है। रेलवे रोड निवासी आनंद का कहना है कि वर्ष 2020 से स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है, जो कोरोना काल के दौरान बीच में ही रुक गया। इसके बाद वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए पुल के निर्माण के लिए लोकार्पण किया, जिसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ। जो अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं है।

नए एफओबी में अभी लिफ्ट, लाइट और डिस्पले कोच बोर्ड लगने बाकी हैं। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर एक से तीसरी रेलवे लाइन और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन (मालगाड़ी के गुजरने वाले वाला ट्रैक) पर अभी तक पुल नहीं बना है। जहां से यात्रियों को अभी भी पैदल ही रेलवे लाइन पार करनी पड़ रही हैं। इसके बावजूद रेलवे की ओर से पिछले माह पुराने पुल के ध्वस्तीकरण और नए पुल को चालू करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय ने बताया कि लोगों का विरोध होने पर 22 दिसंबर को अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ खंड अभियंता ब्रिज ने खुर्जा जंक्शन स्टेशन प्रबंधन को पत्र लिखा और पुराने पुल के ध्वस्त करने व नए पुल को चालू करने के लिए कहा। इस पर स्टेशन प्रबंधन ने अपनी सर्वे रिपोर्ट बनाई और सात कारणों के साथ रिपोर्ट रेलवे विभाग को भेज दी गई, जिसमें नए पुल को चालू नहीं करने और पुराने पुल के ध्वस्त करने से होने वाली परेशानी दर्शाई गई।
वहीं, रेलवे की ओर से सर्वे रिपोर्ट को दरकिनार कर पुराने पुल को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। ऐसे में स्टेशन प्रबंधन की ओर से बुधवार को पुल पर आवागमन बंद करने के लिए प्रवेश सीढि़यों पर बैनर लगा दिए गए। पुल के अंदर कबाड़ भर दिया गया, जिससे यात्री अंदर नहीं जाएं। ऐसे में यात्रियों को अब नए पुल से ही जाना पड़ रहा है। जो टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, रेलवे स्टेशन द्वार से लगभग 400 मीटर दूर है।

रेलवे विभाग के आदेश पर पुराने एफओबी पर अब आवागमन बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को नए फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म पर पर आना-जाना करना होगा। - घनश्याम मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें