फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी पुल पर खराब ट्रैक्टर-ट्राली ने किया शहर जाम

Fri, 07 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
शुक्रवार को काला आम से भूड़ रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
शिकारपुर बाईपास स्थित काली नदी पुल पर शुक्रवार सुबह खराब हुए ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने शहर ही जाम कर दिया। आधे घंटे बाद काली नदी पर लगा जाम कालाआम चौराहे तक पहुंच गया और उसके बाद कचहरी रोड और दिल्ली में घंटों ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन


इसके चलते जहां एक ओर वाहन चालक और मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं जाम खुलवाने में पुलिस का भी पसीना छूट गया। जिले में जाम की समस्या आम हो चुकी है। कब कहां जाम पता नहीं है।

शुक्रवार सुबह शिकारपुर बाईपास स्थित काली नदी के पुल पर ईंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राली खराब हो गया, जिसके चलते सुबह से लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुल पर यातायात वन-वे होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और काफी देर तक इंतजार के बाद आगे बढ़े।
विज्ञापन


इस दौरान वाहनाें में बैठे यात्रियों खासकर महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, नगर में भी काली नदी रोड, डिप्टी गंज, अंसारी रोड, बस अड्डा रोड, कालाआम, भूड़ चौराहा और चांदपुर रोड पर दिन में यातायात व्यवस्था खराब होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी उप निरीक्षक यातायात कुलवीर राणा का कहना है कि जाम की सूचना मिलते ही यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें