हाईवे पर महादेव चौराहे पर ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर एक हलवाई की दुकान में घुस गए। इससे व्यस्ततम हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल करने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने जेसीबी मसीन ने ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाकर जाम खुलवाया।
सीओ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी चिह्नित किया जायेगा। अभी दिखवाया जा रहा है कि ट्रैक्टर और ट्राली का कामर्शियल में रजिस्ट्रेशन है या नहीं। यदि इनका संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा होगा तो दोनों को सीज कर दिया जाएगा।