फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर किशोर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ककोड़ मृतक हनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव नगला गोविंदपुर में मंगलवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते हुए घायल किशोर की मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों घायलों को चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव आकलपुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी सोनू ने बताया कि सोमवार को उनका पुत्र दुष्यंत (12) वर्ष अपने बाबा रमेश 58 वर्ष और बुआ के लड़के हनी निवासी धमरावली बुलंदशहर के साथ ट्रैक्टर से किसी कार्य से सिकंदराबाद गए थे। वापस लौटते समय सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर गांव नगला गोविंदपुर के पास अचानक अनियंत्रित होने के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हनी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय हनी की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

हनी की हादसे में मौत से उसके ननिहाल और उसके परिवार में मातम छा गया। दोनों ही परिवारों के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ककोड़ मृतक हनी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें