फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पौधेरोपित कर देखभाल करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। नवोदय समिति के तत्वाधान में रेलवे रोड पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके देखभाल की शपथ ली। इससे पहले समिति ने शहर में जागरूकता रैली निकाली।

समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। समिति सदस्यों में अपने नाम से पौधे लगाए, और उनके देखभाल का प्रण लिया। गगन मित्तल ने कहा कि पौधेरोपण करना बहुत जरूरी है, महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की सिंह ने कहा कि पोधरोपण आने वाली पीढ़ी के लिए एक वरदान सिद्ध होगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह सैनी, विक्की सिंह, बबीता सिंहवाल, नरेंद्र टांक, मुकेश सिंघल, जतिन, कृतिका, महेंद्र कुमार समेत अन्य समिति सदस्यों ने नीम, पीपल, अर्जुन, पिलखन, पापड़ी, आम और जामुन के पौधे लगाए। समिति ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रेलवे रोड पर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें