फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मंडी में चौथे दिन भी नहीं पहुंचा टमाटर, रेट 240 रुपये बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। टमाटर के दाम भले ही आसमान छू रहे हों लेकिन, गृहणियों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। सब्जी का स्वाद बरकरार रखने के लिए गृहिणियां सब्जी में टमाटर की जगह करौंदा, इमली, नीबू और खटाई का प्रयोग करने लगी हैं। सोमवार को मंडी में चौथे दिन भी टमाटर नहीं पहुंचा। ऐसे में दर 240 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है। सब्जी व्यापारियों के अनुसार टमाटर की आवक लगातार घट रही है। ऐसे में रेट और बढ़ सकते हैं। खरीदार भी कम हो गए हैं।

बुलंदशहर की सब्जी मंडी के व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश से सब्जियों की आवक पर असर पड़ा है। सबसे बुरा हाल टमाटर का है। पिछले चार दिन से मंडी में टमाटर नहीं आ रहा है। सब्जी विक्रेताओं के पास जो टमाटर है। वह फुटकर में 240 रुपये प्रति किलो बिक रहा। इसके अलावा अन्य सब्जियों की आवक भी कम हो गई है। मंडी के प्रभारी सचिव मदन मोहन सिंह ने बताया कि मंडी में इस समय टमाटर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति कहीं से चार क्रेट टमाटर लेकर पहुंचा। एक कैरेट टमाटर चार हजार रुपये की बिकी। इस तरह से थोक में यह टमाटर 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। जिले की दूसरी मंडियों में भी टमाटर की आवक नहीं हो रही है। टमाटर की इस कदर कमी है कि पहासू, औरंगाबाद, शिकारपुर, सिकंदराबाद, समेत अन्य कस्बों में भी 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। सब्जी व्यापारी खुशीराम का कहना है कि यदि मंगलवार को भी मंडी में टमाटर नहीं पहुंचा तो दाम और बढ़ जाएंगे। हो सकता है कि टमाटर तलाश करने के बाद भी नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें