फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज राज राजेश्वर मंदिर से ले सकेंगे गंगोत्री का जल

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन की महाशिवरात्रि पर काफी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेकर पैदल आ रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी शिवभक्त है जो समय के अभाव में गंगाजल नहीं ला पाए। ऐसे शिवभक्तों को गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग ने तैयारी कर ली है। डाक विभाग नगर के साठा स्थित श्री राज राजेश्वर मंदिर पर स्टॉल लगाकर 30 रुपये में 250 एमएल की गंगाजल की बोतल उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक युवराज सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। कुछ शिवभक्त गंगाजल से भी जलाभिषेक करते हैं।
इसको देखते हुए गत वर्षों की तरह इस बार भी शिवभक्तों को आसानी से गंगोत्री का गंगाजल मिल सके, इसके लिए डाक विभाग राज राजेश्वर मंदिर पर काउंटर लगाकर बिक्री करेगा। कोई भी व्यक्ति 30 रुपये देकर 250 एमएल गंगाजल खरीद सकता है। डाक विभाग की इस व्यवस्था से शिवभक्तों को गंगा जल लाने के लिए गंगा तट पर जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें