बुलंदशहर। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिले भर के शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय और डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि डीएम सीपी सिंह के आदेश के बाद कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद रखने के लिए आदेश जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। इस आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों को पालन करना होगा। स्कूल जाने में छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद