फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रक ने पीआरबी पुलिस को मारी टक्कर, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात हाइडिल कॉलोनी के निकट ट्रक ने पुलिस के पीआरवी वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। पुलिस ने ट्रक को शिकारपुर क्षेत्र से पकड़ लिया। मामले में नगर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीआरवी वाहन पर तैनात कांस्टेबल रवि कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की रात को डयूटी कर कोतवाली की तरफ लौट रहे थे। आरोप है कि नगर क्षेत्र में शिकारपुर रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने हाइडिल कालोनी के सामने उनको देखकर पीआरवी वाहन में टक्कर मार दी। ट्रक चालक के इरादों को भांपकर चालक ने पीआरवी वाहन को सड़क से नीचे उतारकर खुद को बचाया। ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका। डीसीआरवी से सूचना प्रसारित होने के बाद ट्रक को शिकारपुर के पास पकड़ लिया गया। नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें