फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बुधवार तक अपना फार्म भर सकेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर विलंब शुल्क के साथ फार्म भरने के लिए अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर के से आयोजित बीएड और स्पेशल बीएड पाठ्यक्रम की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसके लिए अब सीसीएसयू की ओर से बुधवार तक एक और मौका दिया गया है।
बुधवार तक बीएड और स्पेशल बीएड के सत्र-2024-26 के प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा से संबंधित विद्यार्थी, सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा एवं प्रथम वर्ष बैंक एवं भूतपूर्व विद्यार्थी, सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष केवल भूतपूर्व, द्वितीय वर्ष बैंक व भूतपूर्व विद्यार्थी ही परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

भरे गए एवं कंफर्म किए गए फार्म रोल लिस्ट सहित विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 18 अप्रैल तक जमा करने होंगे। वहीं, 19 अप्रैल के बाद प्रति फार्म 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें