बुलंदशहर। दलहनी व तिलहनी फसलों के बीजों की मिनी किट का कृषि विभाग निशुल्क वितरण करेगा। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पोर्टल पर आवेदन के लिए 25 सितंबर बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। उपकृषि निदेश बबलू कुमार और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि बीज के लिए लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होता है तो कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।