फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज बूथों पर आपत्ति के लिए लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत दावा और आपत्ति प्राप्त करने के लिए 22 फरवरी (रविवार) को जनपद के सातों विधानसभा के 3031 बूथों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर के दौरान सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक सभी बूथ पर बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म छह, नाम कटवाने के लिए फार्म सात, संशोधन कराने के लिए फार्म आठ भी बीएलओ के पास उपलब्ध होंगे।
बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता मिलेगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय दलों के बूथ लेवल एजेंट, ग्राम प्रधान, सभासद व स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान की निगरानी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फार्म नंबर छह भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें