फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उधार दिए रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला विधि गांव में उधार दिए रुपये मांगने पर युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामघाट क्षेत्र के गांव नगला विधि निवासी विकास सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत बुधवार की शाम वह गांव में राजेश की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही कपिल, सोनू व बबलू वहां पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने कपिल से अपने उधार के रुपए मांगे तो कपिल व उसके साथी सोनू व बबलू ने गाली -गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर मौके पर आए लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रामघाट पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें