दहेज के रूप में बाइक व सौ गज का प्लाट न मिलने पर क्षुब्ध ससुरालीजन विवाहिता के साथ तरह-तरह से उत्पीड़न करने लगे। देवर ने पीड़िता के साथ रेप की कोशिश की और पति ने कुकर्म किया। आरोप है कि ससुरालियों ने मिट्टी को तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की।
पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति, जेठ, देवर, ननद व देवरानी सहित सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
स्याना के एक मोहल्ला निवासी महिला का मेरठ निवासी युवक से आठ साल पहले निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालजन बाइक व 100 गज का प्लाट दहेज के रूप में मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। ससुरालजनों ने मारपीट के साथ-साथ विवाहिता के जबरन बाल काट दिए।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएसपी के आदेश ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।