बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण की झूठी एफआईआर नगर कोतवाली में दर्ज करा दी। पुलिस ने बाद में किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही गुमराह करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अधिकारियों का कहना है कि एक अन्य किशोरी के लापता होने पर संबंधित किशोरी को बयान के लिए बुलाया गया था। बयान न देना पड़े, इसके चलते परिजनेां ने झूठा मामला दर्ज करा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच में परिजनों के द्वारा ही पुलिस को गुमराह कर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का पता चला। एक अन्य लड़की के कहीं चले जाने के चलते किशोरी को बयान देने के लिए बुलाया जा रहा था। परिजनों को लगा कि कहीं उस मामले में उनकी पुत्री फंस न जाए। इसलिए उन्होंने किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। संवाद