फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 13 को काला आम से निकलेगी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे मलका पार्क, काला आम चौराहे से होगा। इसमें जिलेभर से हजारों की संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक तिरंगा लेकर शामिल होंगे।
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। इसे लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
अभियान संयोजक व जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा ने बताया कि तिरंगा यात्रा मलका पार्क, काला आम चौराहे से शुरू होकर अंसारी रोड, अंबेडकर चौराहा होते हुए रोडवेज की ओर जाएगी। समापन भाजपा नगर कार्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज के पास होगा।
विज्ञापन

कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, लोकेंद्र चौधरी, जिला मंत्री गौरव मित्तल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें