संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से 18 सितंबर तक का समय दिया है। ऐसे में अब छात्र-छात्राओं के पास मंगलवार और बुधवार तक का समय प्रवेश के लिए बचा है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है। इस समय कॉलेजों की ओर से जारी की गई ओपन मेरिट से प्रवेश हो रहे हैं। इसमें मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 14 सितंबर से प्रवेश कराने की शुरूआत करा दी थी। वहीं, रविवार और सोमवार को अवकाश होने के कारण कॉलेजों में प्रवेश नहीं हो सके। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि ओपन मेरिट से कॉलेजों चल रही प्रवेश प्रक्रिया 18 सितंबर तक चलेगी। ऐसे में इसमें शामिल छात्र-छात्रा मंगलवार और बुधवार को अपना प्रवेश हरहाल में सुनिश्चित करा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।