फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग रूम में गिरी टाइल्स, मची भगदड़

Thu, 14 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर वेटिंग रूम में लगी टाइल्स गिरने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। टाइल्स ऊपर गिरने से दो यात्री मामली रूप से घायल भी हो गए। घटना से आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जीआरपी ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर कर शांत कराया। जीआरपी ने दोनों घायलों का एक  निजी डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराया।

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे प्लेटफार्म नंबर 3-4 स्थित वेटिंग रूम में करीब 15 यात्री ठहरे हुए थे। इस दौरान वेटिंग रूम में लगी एक मीटर वर्गाकार टाइल्स यात्रियों के ऊ पर गिर गई।

इससे वेटिंग रूम में भगदड़ मच गई। टाइल्स गिरने से यात्री रंजीत और विनीत घायल हो गए। उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहीं, इस घटना से गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि टाइल्स गिरने के कारण दो लोग घायल हुए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन


छत काफी जर्जर और पुरानी थी। इसके चलते टाइल्स गिर गई। इसकी मरम्मत कराई जाएगी। घायल यात्रियों को उपचार करा दिया गया है। - भरतराम, एसएस खुर्जा जंक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें