फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के चंडौस मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार आरोपियों ने शराब के नशे में युवकों की पिटाई भी की। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण वहां आ गए, जिनको देख आरोपी भाग गए। मगर ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


गांव सौंदा हबीबपुर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनका भाई व दो अन्य युवक पुलिस व सेना की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। जब वह रामपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो वहां पर मौजूद अन्य दूसरे युवकों ने कार का पीछा किया और उसको आगे रोक लिया।
इस पर कार सवार युवक भड़क गए। आरोप है कि कार में पांच युवक थे, जो शराब के नशे में थे। आरोपियों ने कार रोकने वाले बाइक सवार युवक और घायल युवकों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद अन्य ग्रामीण वहां आ गए, जिनको देख आरोपी कार लेकर भागने लगे। मगर ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर का कहना है कि मामले में शुक्रवार रात को तहरीर प्राप्त हुई थी। इसके कुछ देर बाद पीड़ित युवकों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसमें दोनों पक्षों से लिखित में समझौता नामा लिखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें