फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गैंगस्टर एक्ट व लूट के 22 साल पुराने मामले में दोषी को तीन वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विशेष गैंगस्टर अदालत ने डिबाई क्षेत्र के 22 साल पुराने लूट और गैंगस्टर मामले में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे तीन वर्ष के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 तबरेज अहमद ने पत्रावली के साक्ष्यों और आरोपी के बयान के आधार पर यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वर्ष 2004 में डिबाई थाने में अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव ककोला निवासी पुष्पेंद्र शर्मा के खिलाफ लूट के दौरान चोट पहुंचाने और चोरी की संपत्ति बरामदगी मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए तथा गैंगस्टर एक्ट में भी उसे निरुद्ध किया था। वर्ष 2007 में यह पत्रावली विशेष सत्र के रूप में अदालत में पहुंची। अदालत में पत्रावली अभियोजन साक्ष्य के स्तर पर लंबित थी।
सुनवाई के दौरान अभियुक्त पुष्पेंद्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर स्वेच्छा से अपना जुर्म कबूल कर लिया। अदालत ने अभियुक्त का जुर्म इकबाल बयान दर्ज किया। सजा के प्रश्न पर विशेष लोक अभियोजक ने कानून का राज स्थापित करने के लिए कठोर सजा की मांग की जबकि अभियुक्त ने खुद को गरीब बताते हुए काफी समय से जेल में निरुद्ध रहने की दलील दी।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्त पुष्पेंद्र को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष कारावास और दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें