फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस कर्मियों से हाथापाई के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मीट की दुकान बंद करने के लिए कहने पर फैंटम पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, हाथापाई किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान फरीदा, नगमा, रूकसार का नाम प्रकाश में आया था। शनिवार को आरोपी तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के आरोपी महिलाओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

क्या था मामला

हेड कांस्टेबल विनीत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि शुक्रवार को वह अपने साथी कांस्टेबल युधिष्ठिर के साथ फैंटम पर गोरखी से गश्त कर वापस लौट रहे थे। आईना स्कूल के पास मीट विक्रेता जहीर दुकान खोलकर मीट बेच रहा था। दुकान बंद करने के लिए कहने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और उनकी बाइक की चाबी निकाल ली।
विज्ञापन

चाबी के बारे में जानकारी करने पर भीड़ उग्र हो गई और उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। युधिष्ठिर पर बाट से प्रहार किया और उनके पीछे चाकू लेकर भागे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। विनीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जहीर, कामरान, शाहजेब, सुहैब समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें