फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरकारी दफ्तर में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डिबाई। क्षेत्र में घरों, सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में चोरियों की वारदात करने वाले गिरोह का डिबाई पुलिस ने राजफाश किया है। इस गिरोह में एक हिस्ट्रीशीटर और एक झोलाछाप सहित चार लोग शामिल हैं। तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने फरार बदमाश की धरपकड़ पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि डिबाई, नरौरा, अहमदगढ, छतारी और अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक गिरोह बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। अधिकतर चोरियां सरकारी दफ्तरों के कार्यालयों में की जा रही थीं। डिबाई पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की शिनाख्त विनोद कुमार निवासी ग्राम नंगला पिपलिया थाना डिबाई, सोनू उर्फ सोमप्रकाश निवासी ग्राम गंगापुर डिबाई और अरविंद निवासी ग्राम ईशनपुर डिबाई के रूप में हुई है। आरोपियों का एक साथी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी ने बताया सोनू हिस्ट्रीशीटर है और अलग-अलग थानों में 20, विनोद और अरविंद के खिलाफ 15-15 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 14 चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की है। तीनों की निसानदेही पर फ्रीज, सिलिंडर, सोलर प्लेट, पंखे, इंवर्टर, यूपीएस, बैट्रियां, एलईडी, रूम हीटर, बाक्स स्पीकार, स्टेबलाइजर आदि घरेलू सामान बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जल्द ही उनके फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें