संवाद न्यूज एजेंसी
नरौरा। गंगा नदी में पिछले दिनों बढ़े जल स्तर के बाद अब पानी कम हो गया है। वहीं, दूसरी ओर अब बारिश होने से जलस्तर में भी उतार-चढ़ाव जारी है। इस समय पानी लो फ्लड की श्रेणी में है।
गंगा बैराज के वरिष्ठ जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैराज पर कुल पानी की आवक 1.4 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड रही है। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 1.27 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बुधवार सुबह पानी की आवक 1.07 लाख क्यूसेक हो रही थी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बता दें कि पिछले दिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इससे पानी खेतों में पहुंच गया और हजारों एकड़ फसलें खराब हो गईं। गंगा का पानी कम होने के बाद भी अभी भी खेतों में पानी भरा है। गंगा का पानी कम होने के बाद किसान खेतों में काम करने में जुटे हैं। किसान लगातार खराब हुई फसलों का शासन और प्रशासन से मुआवजा मांग रहे हैं।