फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में तीन टीमों का हुआ चयन

विज्ञापन
गांधी बाल निकेतन में ट्रायल के दौरान मौजूद चयनकर्ता एवं ​खिलाड़ी। स्रोत : संघ
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के गांधी बाल निकेतन मांटेसरी स्कूल में बालक वर्ग का जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन हुआ। ट्रायल में 12-12 खिलाड़ियों की तीन टीम का चयन किया गया। इनके बीच जल्द ही ट्रायल का आयोजन कर जोनल ट्रायल के लिए एक टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अमरीश गुप्ता ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग के स्ट्रेट ट्रायल से पूर्व जोनल ट्रायल का आयोजन होना है। इसके लिए रविवार को जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन कराया गया। ट्रायल में 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इनकी तीन टीम बना जल्द ही आपस में मैच कराएं जाएंगे। इसके बाद 17 खिलाड़ियों की एक टीम का चयन कर जोनल ट्रायल को भेजा जाएगा।
जोनल ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ियों को कानपुर में होने वाले स्ट्रेट ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। स्ट्रेट ट्रायल में चयनित खिलाड़ी चैलेंजर ट्रॉफी में प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल के दौरान सचिव महेश गुप्ता, चयनकर्ता अरुण गुप्ता, अरुण कुमार, राकेश गुप्ता, राजेश शर्मा, मो. आदिल अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें