फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन करोड़ से बरासऊ मंदिर समेत तीन धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
शिकारपुर के बरासऊ स्थित मंदिर। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के तीन धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से एक-एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। शिकारपुर के गांव बरासऊ स्थित शिव मंदिर, अगौता के बाबा छोटे नाथ आश्रम और अनूपशहर के छोटी माता मंदिर पर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए अब अधिकारी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




बाबा छोटे नाथ आश्रम का होगा सौंदर्यीकरण

सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि अगौता स्थित बाबा छोटे नाथ आश्रम पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, पेयजल समेत अन्य प्रकार की सुविधाओं को बढ़ावा देने और आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। अब शासन की ओर से आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने एक करोड़ रुपये जारी किया है।



दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं बरासऊ
शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर प्रतिवर्ष दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने, जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। शिकारपुर-पहासू रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में बार-बार लोगों की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए मांग की जा रही थी। इस मंदिर पर प्रतिवर्ष डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कांवड़ लेकर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा नवरात्रि समेत अन्य त्योहारों पर भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। अब पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को सुविधा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




छोटी माता मंदिर के लिए मिले एक करोड़ रुपये

अनूपशहर के अहार रोड स्थित छोटी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी शासन की ओर से एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। विधायक संजय शर्मा ने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विधानसभा की याचिका समिति में सवाल उठाया गया था। इस धनराशि से मंदिर परिसर में सत्संग हॉल, पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें