फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1.20 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन पॉली हाउस, मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में तीन पॉली हाउस बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इनके निर्माण पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पॉली हाउस बनवाने पर शासन से 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। यह तीनाें पॉली हाउस जिला उद्यान विभाग की ओर से स्वीकृत कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन के तहत पॉली हाउस का निर्माण कराया जाता है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को संरक्षित खेती के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने में मदद करना है। चार हजार वर्ग मीटर के एक पाली हाउस के निर्माण पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें से 50 फीसदी राशि सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बताया कि पॉली हाउस में खेती करने से अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। पॉली हाउस का उपयोग नर्सरी तैयार करने के लिए भी किया जाता है। इसमें बेमौसमी फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च, खीरा, ककड़ी, भिंडी, टमाटर व परवल आदि सब्जियों की खेती की जा सकती है। बताया कि पॉली हाउस एक प्रकार का ग्रीनहाउस है। जहां विशेष प्रकार की पॉलीथिन शीट का उपयोग कवरिंग सामग्री के रूप में किया जाता है। इसके तहत फसलों को आंशिक रूप या पूरी तरह से नियंत्रित जलवायु परिस्थितियों में उगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें