फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश..शादी और सिमरन: दो से तीन दिन की दुल्हन, 72 घंटे बाद कर देती थी दूल्हों को कंगाल; साथियों संग गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 09:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा।

सार

। शादी के दो तीन दिन बाद सिमरन घर से नकदी व गहने चोरी कर भाग जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी पायल, 5,490 रुपये और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया। 
विज्ञापन
सिमरन की शादी वाली फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी कर शादी करने और घर से गहने व नकदी चोरी करने वाले दुल्हन को उसके दो साथियों संग पकड़ा। आरोपी महिला ने 28 जनवरी को ग्रेटर नोएडा निवासी युवक का इसी तरह ठग लिया था। आरोपी गिरोह पूर्व में पांच घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

विज्ञापन

अलीगढ़ के रहने वाला है शातिर गैंग
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि खुर्जा कोतवाली पुलिस शुक्रवार को उस्मापुर बंबे पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने संदिग्ध रूप से जा रहे एक महिला और दो युवकों को रोका। उनके पास से काफी मात्रा में नकदी व गहने थे। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सिमरन निवासी मुरारी नगर, धर्मेंद्र निवासी खेरली भाव थाना रखुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर और मोहित निवासी हामीदपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। 

पिछली बार अश्विनी से हुई थी सिमरन की शादी
आरोपियों के खिलाफ 28 जनवरी 2025 को अश्वनी प्रताप सिंह निवासी चौरोली रोड जेवर ग्रेटर नोएडा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोपियों ने जनवरी माह में धोखाधड़ी कर अश्वनी की सिमरन से शादी कराई। इसके बाद सिमरन उनके घर से 1.50 लाख रुपये नकदी, दो जोड़ी पाजेब, मोबाइल और मंगल सूत्र चोरी कर भाग गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि धर्मेंद्र व मोहित ऐसे लोगों की तलाश करते हैं जो लंबे से अविवाहित होते हैं। 
विज्ञापन

दो से तीन दिन में सिमरन हो जाती थी रफूचक्कर
उनसे दोस्ती कर अपने रिश्तेदारी की लड़की से शादी कराने का आश्वासन देते थे। फिर सिमरन की शादी कराते थे। शादी के दो तीन दिन बाद सिमरन घर से नकदी व गहने चोरी कर भाग जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी पायल, 5,490 रुपये और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी गिरोह के सदस्य पूर्व में भी पांच घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसमें सभी घटनाओं का विवरण लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें