फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेबिट कार्ड बदलकर नकदी चोरी करने वाले गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। जनपद में डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का गुलावठी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न डेबिट कार्ड, नकदी, अवैध असलहे, मोबाइल फोन, एक कार और एक बाइक बरामद की है। आरोपी बुलंदशहर, बरेली समेत कई जिलों में ऐसी वारदातें कर चुके हैं।
विज्ञापन

सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि थाना गुलावठी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में डेबिट कार्ड बदलकर चोरी करने वाले गैंग के कुछ आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी के चलते 20 सितंबर को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव भमरा जाने वाले रास्ते के पास पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी शिनाख्त अमित निवासी गांव दूधली, थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, अनिल और श्रवण कुमार निवासी गांव आलमगीरपुर मरूआ थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम के आसपास खड़े रहते थे और मदद के बहाने लोगों का डेबिट कार्ड बदल देते थे। बाद में उसी कार्ड से खाते से रुपये निकाल लेते थे। आरोपी अब तक कई स्थानों पर इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 37 डेबिट कार्ड, 5600 नकद, तीन तमंचे, दो चाकू, दो मोबाइल फोन, एक कार, एक बाइक बरामद की है। साथ ही आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गत 18 सितंबर को गुलावठी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में थाना गुलावठी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा गत 19 अगस्त को एक्सिस बैंक एटीएम, सैदपुर रोड पर एक अन्य व्यक्ति का कार्ड बदलकर 40,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें