फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ गुना बिजली का बिल भरेंगे तीन लाख लोग

Thu, 07 Jan 2016 11:35 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद के करीब तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली का जोर का झटका लगने वाला है। बिना मीटर के बिजली का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं को इस माह करीब डेढ़ गुना ज्यादा बिल देना होगा।
विज्ञापन


मीटर नहीं लगवाने उपभोक्ताओं को कारपोरेशन सब्सिडी नहीं देगा। सबसे ज्यादा भार ग्रामीण उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जल्द ही इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।


जनपद में करीब तीन लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बिना मीटर के बिजली आपूर्ति करते हैं। इनमें अधिकांश उपभोक्ता ग्रामीण हैं, जिन्हें फिक्स चार्ज देना होता है।

पावर कारपोरेशन ने बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं की 10 फीसदी की रिबेट (सब्सिडी) खत्म कर दी है। अभी तक बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी देता था, लेकिन इस माह से इन्हें अतिरिक्त बिल भरना होगा। बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा डेढ़ गुना ज्यादा बिल देना होगा।
विज्ञापन


 पावर कारपोरेशन इन उपभोक्ताओं को जल्द ही नोटिस भी जारी करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में मीटर वाले उपभोक्ता काफी फायदे में रहेंगे। मीटर वाले उपभोक्ताओं को जहां घरेलू कनेक्शन एक किलोवाट का मिल सकेगा, वहीं यूनिट चार्ज भी शहर की अपेक्षा कम लगेगा।

 इसके अलावा इन्हें फिक्स चार्ज भी नहीं देना होगा। जितनी यूनिट होंगी, उतना ही बिल बनेगा। बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन दो किलोवाट से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें