फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल, ढाई घंटे खुर्जा-मेरठ रेल रूट बाधित

Thu, 07 Jan 2016 11:29 PM IST
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर सिटी स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह 6.30 बजे अचानक इंजन फेल होने से मेरठ जाने वाली खुर्जा-मेरठ पैसेंजर (केएम) ढाई घंटे रुकी रही।
विज्ञापन


वहीं, ट्रैक बाधित होने के कारण पीछे से आ रही संगम एक्सप्रेस को जंक्शन स्टेशन पर रोकना पड़ा। नौ बजे के करीब मालगाड़ी का इंजन लगाकर किसी तरह केएम को मेरठ रवाना किया गया।

खुर्जा-मेरठ पैसेंजर जंक्शन स्टेशन से रोजाना सुबह 6.15 बजे सिटी स्टेशन व हापुड़ होते हुए मेरठ जाती है। बृहस्पतिवार सुबह केएम 6.30 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। जहां उसका इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन


इंजन फेल होने के कारण केएम पैसेंजर करीब ढाई घंटे सिटी स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान खुर्जा जंक्शन  से मालगाड़ी का भेजा गया। मालगाड़ी का इंजन जोड़कर करीब 9 बजे केएम को मेरठ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


ढाई घंटे तक ट्रैक बाधित होने के कारण इलाहाबाद से जलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोकना पड़ा। केएम के रवाना होने के बाद ट्रैक सुचारु होने पर संगम एक्सप्रेस को भी मेरठ के लिए सुबह नौ बजे रवाना किया गया।

 स्टेशन अधीक्षक भरतराम ने बताया कि केएम का इंजन फेल होने के कारण समस्या हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें