फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला समेत तीन की मौत, मचा हाहाकार

Fri, 29 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अनूपशहर के मऊ गांव के बुखार पीड़ित महिला - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जनपद में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बुखार से तीन मौतों से हाहाकार मच गया। जिले में बुखार से 15 मौतों के बाद अफसर बेशक बेफिक्र हों, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अफसर बुखार के साथ पैथोलॉजी की रिपोर्टों को भी सिरे से नकार रहे हैं। युवक की डेंगू से मौत पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में बुखार से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों ग्रामीण चपेट में हैं। गांव निवासी तेजपाल गिरि (60) और कंचो देवी पत्नी हरस्वरूप गिरि (65) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था।

परिजनों ने अपंजीकृत चिकित्सकों से उनका हरसंभव उपचार कराया, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह दोनों ने बुखार से दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 100 से 150 लोग बुखार की चपेट में हैं, जिनका उपचार औरंगाबाद में निजी चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बुखार फैलने की जानकारी सीएचसी लखावटी में दी गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने कोई सुध नहीं ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमिताभ सिंह ने कहा कि महेशपुर गांव में बुखार से हुई मौतों की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। खुर्जा क्षेत्र के गांव बलराऊ निवासी बुखार से पीड़ित युवक की नोएडा स्थित अस्पताल में शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।

सैकड़ों ग्रामीण हैं बुखार की चपेट में
क्षेत्र के गांव मऊ समेत कई गांवों में बुखार की चपेट में आने से सैकड़ों ग्रामीण गंभीर हालत में हैं। गांव के आसपास समुचित चिकित्सा की व्यवस्था न होने की वजह से ग्रामीणों को इलाज के लिये इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

गांव निवासी मानदेव पुत्र नरेश का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है, जबकि जसराम पुत्र परशादी, सुमित पुत्र हरनाम सिंह, कालीचरन पुत्र भगवंत, अमन पुत्र सोमवीर, नंदनी पुत्री सोमवीर, सूर्या पुत्र विजय कुमार, पूनम पुत्री मनोज, पचिया पत्नी रतनलाल, रामा पत्नी वासुदेव, चंचल पुत्री रनवीर, गौरी पुत्री नृपेंद्र, शांती पत्नी किशनलाल, साहिल व विशाल पुत्र नरेश, रूकमिणी पुत्री हरनाम, कश्मीरी पत्नी हरीराम, खुशबू पत्नी वेदप्रकाश, वसंती पत्नी लेखराज, पवन पुत्र देवराज, चंद्रवती पतनी चंद्रपाल आदि ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।

प्रधान सुरेशचंद ने बताया कि पंचायत में गंगापुर, फेजपुरा व छपैरानगला गांव भी आते हैं। करीब पांच हजार की आबादी वाले चारों गांवों में मात्र एक सफाईकर्मी की तैनाती है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि गांव मऊ में बुखार के प्रकोप की जानकारी मिली है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तौली को शनिवार को गांव में मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी पीएचसी तौली डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार को गांव में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें