फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा में नहाते समय तीन दोस्त बहे, दो को निकाला, एक लापता

विज्ञापन
अनूपशहर गंगा नदी में डुबे युवक की तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। गंगा नदी में सोमवार को नहाते समय तीन दोस्त तेज धारा में बह गए। इनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि एक अभी भी लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी और गोताखोर लापता युवक की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

संभल जिले के टांडा फतेहपुर निवासी शमशाद के बेटे नदीम (18), बैट रसूलपुर निवासी आजम (17) और हाजीपुर निवासी निदावली (17) अपने दोस्त अली मोहम्मद की शादी में शामिल होने बैट रसूलपुर गए थे। वापसी में वह जिजौड़ा में एक दोस्त से मिलने गए। जहां से गंगा किनारे पालेज में तरबूज खाने पहुंचे। तरबूज खाने के बाद तीनों दोस्त गंगा में नहाने उतरे। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गए। आजम और निदावली को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन नदीम का पता नहीं चल सका।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नदीम के परिजनों को घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीएसी की मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि युवक के डूबने का मामला संज्ञान में आया है। पीएसी की मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही लापता युवक को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें