फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन की मौत

Mon, 26 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानलेवा बुखार ने तीन और लोगों को और अपना शिकार बना लिया। एक मासूम समेत जीन लोगों की की बुखार से मौत हो गई। तीन मौतों के बाद जिले में मरने वालों का आंकड़ा अब 104 पहुंच गया है। बुखार से मौतों की संख्या तेजी से बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गुलावठी क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर में एक सात वर्षीय बालिका अनम की बुखार से मौत हो गई। पिता गुलफाम ने बताया कि अनम को करीब दो महीने पूर्व बुखार आया था। उसका दिल्ली के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था।

दो दिन पहले उसे दोबारा तेज बुखार आया। शनिवार की रात को अनम की मौत हो गई। अनम की मौत चिकनगुनिया से बताई गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जहांगीराबाद के मोहल्ला पेच कॉलोनी निवासी सुरेश चंद शर्मा बिजली विभाग में तैनात थे। उन्हें पिछले कई दिनों से तेज बुखार था। उनका उपचार नगर के ही एक चिकित्सक के यहां चल रहा था।

शनिवार रात अचानक बुखार तेज हो गया और उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, बुगरासी क्षेत्र के चंदियाना गांव निवासी असद खान की पत्नी कहकशां को पिछले चार-पांच दिनों से तेज बुखार था। रविवार सुबह कहकशां ने बुखार से दम  तोड़ दिया।

जांच के घेरे में आया लापरवाही बरतने वाला डॉक्टर
खुर्जा (ब्यूरो)। मोहल्ला पंजाबियान में शनिवार को बुखार से हुई युवक की मौत के मामले में उपचार के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में बुलंदशहर स्थित प्राइवेट अस्पताल का चिकित्सक जांच के घेरे में है।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर प्राइवेट चिकित्सक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजा जाएगा। मोहल्ला पंजाबियान निवासी अनस (14) पुत्र इस्लाम की शनिवार को बुखार से मौत हो गई थी।

रविवार को जिला मलेरिया अधिकारी वीके श्रीवास्तव, मलेरिया इंस्पेक्टर समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले का निरीक्षण किया। मलेरिया इंस्पेक्टर गुरुदयाल सोलंकी ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सक की रिपोर्ट तैयार कर डीएम के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें