बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान में सोमवार से तीन दिवसीय गांव महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव में हर वर्ग के लोगों के लिए जरूरी जानकारी के साथ-साथ कृषि से लेकर वाहन व अन्य जरूरी सामान भी मिलेंगे। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन, झाकियां, योग, कवि सम्मेलन आदि के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
अमर उजाला गांव महोत्सव 23 से 25 फरवरी तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इसमें कृषि आधारित उपकरणों की स्टॉल लगेंगी। प्रकाशमय पॉवर के स्टॉल पर मेले में पंजीकरण कराने पर 10 हजार रुपये की छूट दी जाएगी। राना हॉस्पिटल के स्टॉल पर लोगों को निशुल्क परामर्श मिलेगा। मोहिनी ज्वेलर्स के स्टॉल पर ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर लकी ड्राॅ के माध्यम से बनवाई पर छूट का लाभ ले सकते हैं।
जनरल ट्रेडिंग कंपनी के स्टॉल पर खरीदारी करने पर गिफ्ट पैक मिलेंगे। राधा-रानी महेंद्रा के स्टॉल पर ट्रैक्टर का पंजीकरण कराने पर 11 हजार रुपये से 31 हजार की छूट व महेंद्रा रोटावेटर पर 11 हजार रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। सिंह इंजीनियर्स सोनालिका रोटावेटर के स्टॉल पर पंंजीकरण कराने पर चार हजार तक की छूट दी जाएगी।
प्रतिदिन होगा दंगल : महोत्सव में राष्ट्रीय एकता कुश्ती विशाल दंगल का आयोजन होगा। खलीफा कदीर व साकिर पहलवान ने बताया कि दंगल में महिला-पुरुष दोनों वर्गों का दंगल आयोजित होगा। इसमें जिलेभर से पहलवान शामिल होंगे। दंगल में आकाश पहलवान उर्फ नथुआ, चाहत पहलवान पचौता, आमिर पहलवान सुतारी, गामिनी पहलवान आगरा, पहलवान अनुष्का पंडित सिकंदराबाद, अंजली पहलवान गाजियाबाद व प्रमोद पहलवान जौली समेत प्रदेश के प्रसिद्ध पहलवान अपने दांवपेंच दिखाएंगे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।