फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन करोड़ खुर्जा जंक्शन मार्ग की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा।
जंक्शन मार्ग पर सड़क को दुरुस्त करने के लिए शासन की ओर से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। अगले महीने से लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मार्ग पर जलभराव की समस्या नहीं होगी। साथ ही मार्ग पर हादसों का खतरा भी कम रहेगा।
विज्ञापन

खुर्जा- जंक्शन मार्ग शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है। जेवर और नोएडा जाने के लिए लोग इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। वहीं मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र भी है, जिसके चलते पूरे दिन भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इसी कारण इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वहीं कई जगह सड़क टूटकर रोड़ियां बिखरने लगी हैं। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर रहा है। इस कारण राहगीरों को काफी दिक्कत रहती है। इसी के चलते लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का सर्वे कराया गया। इसमें शासन को प्रस्ताव भेजा गया। एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि शासन की ओर से प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गई है। बारिश रुकने के बाद अगले महीने से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें