फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन कलेक्शन एजेंट ने हेराफेरी कर 5.67 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के गुलावठी शाखा मैनेजर सतेंद्र सिंह ने तीन कलेक्शन एजेंटों पर कंपनी में हेराफेरी कर 5.67 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी जरूरतमंद महिलाओं को केवाईसी के आधार छोटे लोन देकर आसान किस्तों में वसूल करती है। कंपनी की शाखा पर धीरेंद्र कुमार निवासी गिनौरा नगली थाना खानपुर स्याना, भूपेंद्र निवासी औरंगापुर थाना खेरागढ़ जिला आगरा व दीपक निवासी खैर अलीगढ़ फील्ड स्टाफ के पद पर कार्य कर रहे थे। तीनों का कार्य सदस्यों को लोन उपलब्ध कराना और लोन का साप्ताहिक कलेक्शन करना था।
सतेंद्र का आरोप है कि तीनों ने शाखा के लोन सदस्यों से प्राप्त रुपयों को कंपनी में जमा नहीं किया, बल्कि खुद अपने पास रख लिए। धीरेंद्र कुमार ने 4,60,311 रुपये, भूपेंद्र ने 67,700 व दीपक ने 39,474 रुपये कंपनी में जमा नहीं किए। केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान यह जानकारी हुई।
विज्ञापन

आरोपी धीरेंद्र कुमार ने वेरिफिकेशन होने पर रुपये जमा करने को कहा लेकिन वह ब्रांच ऑफिस से चला गया। शाखा के पूर्व प्रबंधक सोनू कुमार एक आरोपी धीरेंद्र कुमार के घर गए तो उसके पिता व परिवार के सदस्यों ने गाली गलौज करते हुए भुगत लेने की धमकी दी। सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें