फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार 

Mon, 22 Jul 2019 07:10 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Online Fraud
विज्ञापन

अरनिया पुलिस ने बाहरी राज्यों में फर्जी प्राइवेट कंपनी बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है। 

विज्ञापन


गिरोह के पास से तीन लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड, 2 डीएल, दो आधार कार्ड, दो पैनकार्ड, दो वोटर आईडी कार्ड, तीन सिम कार्ड, दो लैपटॉप चार्जर, एक आरसी समेत अन्य कागजात बरामद हुए। इसके अलावा दो चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये नकदी पुलिस ने बरामद की है।

सीओ खुर्जा राघवेंद्र मिश्रा ने रविवार को कोतवाली परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि फर्जी प्राइवेट कंपनी बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए फाइल चार्ज समेत अन्य कई करों को आधार बनाकर आनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह के तीन नटवरलालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पकडे़ गए आरोपियों में ढकपुरा का रहने वाला राहुल ,रुदरी का रहने वाला प्रदीप और फूलगढ़ी का रामनरेश शामिल है, जबकि ढ़कपुरा का रहने वाला कुलदीप पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सुनील चौहान पर पहले से ही अरनिया थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम के लिए एसएसपी ने इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें