छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया
सिकंदराबाद। स्नातक की छात्रा से एक युवक ने पहले दोस्ती की फिर डराकर उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा पर अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नगर निवासी युवती ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। नगर के मोहल्ला बाजार माधोदास निवासी अमन पुत्र हामिद से उसकी दोस्ती हो गई। 28 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान अमन घर पर आया और उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए वह उसके व उसके दास्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने उसकी बात मानने से इनकार किया तो उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।